Breaking News

धनतेरस पर नगर पंचायत कर्मचारियों को मिला सम्मान, अध्यक्ष ने टिफिन बॉक्स देकर बढ़ाया उत्साह

जहानाबाद, फतेहपुर। धनतेरस पर्व के अवसर पर शुक्रवार को जहानाबाद नगर पंचायत कार्यालय में कर्मचारियों के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के लिए उपहार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आबिद हुसैन ने नगर पंचायत के समस्त कर्मचारियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर टिफिन बॉक्स भेंट किए।

कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को धनतेरस एवं दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के विकास और नगरवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कर्मचारियों की मेहनत और सहयोग से ही नगर पंचायत के कार्यों का बेहतर ढंग से संचालन संभव हो पाता है।

उपहार पाकर कर्मचारियों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर नगर पंचायत सभासद गीता देवी, विष्णु गोपाल, सुरेश, सर्वेश कुमार, समीना बेगम, नदीम, रामबली निषाद, गीता देवी, राजेश बाजपेयी सहित अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह, वरिष्ठ लिपिक राघवेंद्र सिंह एवं नगर पंचायत के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में ऑपरेशन कन्विक्शन का असर, 2017 के मारपीट मामले में आरोपी दोषी करार

फतेहपुर। अपराधियों को सजा दिलाने और आपराधिक मामलों में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *