Breaking News

फतेहपुर में रामराज्याभिषेक की धूम, सर्वधर्म एकता के संदेश के बीच पूर्व सैनिकों को मिला अरुणोदय सम्मान

फतेहपुर। न्यूज़ वाणी। चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर जिस तरह दीपावली जैसा उत्सव मनाया गया था, उसी भाव और उल्लास के साथ बुधवार की रात शहर के पीरू तले चौराहे पर श्रीराम का भव्य राज्याभिषेक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चारों ओर खुशियों का माहौल दिखाई दिया। सामाजिक सद्भाव और समरसता की बयार के बीच उस समय कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई, जब विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं ने एक मंच पर आकर एकता, सेवा और समर्पण के माध्यम से रामराज्य जैसा समाज बनाने का संदेश दिया।

ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच जैसे ही भगवान श्रीराम का राजतिलक हुआ, पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। सामाजिक समरसता की ऐसी छटा बिखरी कि उपस्थित हर व्यक्ति उत्साह और श्रद्धा से सराबोर नजर आया। भगवान श्रीराम के स्वागत में पीरू तले चौराहे को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गुरु वशिष्ठ की भूमिका निभाते हुए आचार्य ने भगवान श्रीराम का राजतिलक किया। श्रीराम, माता सीता सहित अयोध्या के राजसिंहासन पर विराजमान हुए तो आतिशबाजी और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्रद्धालु भगवान की भक्ति में भावविभोर हो गए।

वृंदावन से आए कलाकारों ने भजन संध्या में अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। संगीत की मधुर धुनों पर महिला, पुरुष और बच्चे भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में धर्मगुरु स्वामी विज्ञानानंद जी, शहरकाजी अब्दुल्ला सईदुल इस्लाम एवं जैन गुरु कलदीप जैन का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने शिरकत की। नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता का संदेश भी दिया गया। क्षेत्राधिकारी नगर गौरव शर्मा ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, जल का दुरुपयोग न करने, भ्रूण हत्या रोकने तथा दीपावली पर्व पर तेज ध्वनि वाले पटाखों का प्रयोग न करने की शपथ दिलाई।

मंडल संयोजक विनोद कुमार गुप्ता एवं अध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

मंडल की संस्थापिका स्वर्गीय ममता गुप्ता पत्नी विनोद गुप्ता की स्मृति में देश की सेवा में योगदान देने वाले वयोवृद्ध सैनिकों को अरुणोदय सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कैप्टन हरी सिंह चौहान, कैप्टन मेवालाल वर्मा, कैप्टन धर्मपाल सिंह, कैप्टन डीसी शुक्ला और कैप्टन कोमल सिंह सहित अन्य पूर्व सैनिक शामिल रहे।

इस मौके पर जेल पर्यवेक्षक विपिन बिहारी शरण, काली शंकर श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, शैलेन्द्र शरण सिंपल, दिलीप मोदनवाल, पिंटू बाजपेई, गुड्डू राइन, राज गुप्ता, आशीष अग्रहरि, रोहित चौरसिया, गुड्डू मोदनवाल, अरुण जायसवाल, राधेश्याम हयारण, राम विशाल गुप्ता, नूर अहमद, आकाश मोदनवाल, रामजी श्रीवास्तव, नदीम जावेद, विनय शरण, सत्येंद्र अग्रहरि, वेद प्रकाश गुप्ता, दीपक साहू, संजय गुप्ता, नैन्सी गुप्ता, ईक्षा गुप्ता, मोहम्मद आजम, मोहम्मद मतीन और गुलाम सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में गुलाबी गैंग का शक्ति प्रदर्शन, जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन से की जवाबदेही की मांग

फतेहपुर। जिले की विभिन्न जनसमस्याओं और प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ गुरुवार को गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *