Breaking News

बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए बिंदकी क्षेत्र में 102 मच्छरदानियां बांटी गईं, डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक

फतेहपुर। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी ने राहत की पहल की है। मंगलवार को जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स के मार्गदर्शन में इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में बिंदकी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए 102 मच्छरदानियां उपलब्ध कराई गईं।

प्रातः 11 बजे चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने मच्छरदानियां जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के जिला आपदा विशेषज्ञ कृष्ण कुमार त्रिपाठी को सौंपीं।

उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलभराव के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका रहती है। इससे डेंगू, मलेरिया समेत अन्य मच्छरजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में प्रभावित परिवारों तक मच्छरदानियां पहुंचाना बीमारी से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जरूरतमंद परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी एवं होम्योपैथिक केमिस्ट प्रकोष्ठ के संयोजक अभिनव श्रीवास्तव भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बड़ी पहल, 50 लाख बीमा और परिवार को 10 हजार मासिक पेंशन की उठी मांग

फतेहपुर। व्यापारी वर्ग को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए उद्योग व्यापार मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *