Breaking News

फतेहपुर में अधिवक्ताओं का आंदोलन तेज, न्यायिक कार्य से विरत रहने का फैसला

फतेहपुर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के तत्वावधान में सिविल बार हॉल में मंगलवार को अधिवक्ताओं की आमसभा आयोजित हुई। बैठक में कानपुर बार एसोसिएशन एवं यंग लॉयर्स के संयुक्त नेतृत्व में प्रदेशभर के बार अध्यक्षों और महामंत्रियों की कानपुर में आयोजित दो दिवसीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा की गई।

आमसभा में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रस्ताव के समर्थन में आज जिले के सभी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे।

अधिवक्ताओं ने बताया कि 10 और 11 सितंबर को कानपुर में प्रदेशभर के बार एसोसिएशन के अध्यक्षों एवं मंत्रियों का दो दिवसीय अधिवेशन आयोजित हुआ था। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि हड़ताल के लिए बार की ओर से मांगी जा रही अंडरटेकिंग की मांग तथा अधिवक्ताओं के खिलाफ चल रहे मुकदमों को दूसरे जनपदों में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया वापस लिए जाने तक प्रत्येक बुधवार को प्रदेश के सभी जिलों में हड़ताल की जाएगी।

इसी प्रस्ताव के क्रम में डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन फतेहपुर ने भी बुधवार को हड़ताल रखने का निर्णय लिया है। आमसभा में तय किया गया कि 16 सितंबर को दोपहर 12 बजे अधिवक्ता जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। इसके साथ ही जनपद न्यायाधीश के माध्यम से देश के मुख्य न्यायाधीश को भी ज्ञापन भेजकर अधिवक्ताओं की मांगों से अवगत कराया जाएगा।

अधिवक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगों पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाना चाहिए। उनका कहना है कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

बैठक की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बाबू सिंह यादव ने की, जबकि संचालन महामंत्री अनुराग नारायण मिश्र ने किया। इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी मौर्य, महेश कांत त्रिपाठी, अज्जू श्रीवास्तव, अजय सिंह, प्रवीण द्विवेदी, छोटेलाल निषाद, सुरेश नारायण अवस्थी, राजेश मौर्य, चंद्र प्रकाश मिश्र, शैलेंद्र सिंह पटेल, मंदीप मिश्र, इंद्रजीत यादव, नितिन त्रिपाठी, उमेश त्रिपाठी, राकेश यादव, अनुग्रह नारायण सिंह, सुनील वर्मा, अमन शुक्ला और जगदीश मौर्य समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पराली जलाने पर प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वाले कंबाइन हार्वेस्टर होंगे सीज

फतेहपुर। धान की कटाई के दौरान फसल अवशेष जलाने की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *