Breaking News

भूमि विवाद पर विद्युत विभाग व भाजपा नेता आमने सामने

– बाउंड्री करा रहे बिजली विभाग पर भाजपा नेता ने जताई आपत्ति
– वाद समाप्ति तक तथास्थिति रखने की मांग
– अधीक्षण अभियंता से वार्ता करते भाजपा नेता व कारोबारी संजय पांडेय।
फतेहपुर। वीआईपी रोड हाईडिल कालोनी स्थित बेशकीमती ज़मीन का मामला एक बार फिर से गरमा गया है। विवादित भूमि को अपनी संपत्ति बताकर बाउंड्री करा रहे विद्युत विभाग पर भाजपा नेता व कारोबारी संजय पांडेय ने भूमि को अपने फर्म निष्ठा इरेक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम दर्ज बताते हुए विभाग की मनमानी पर आपत्ति जाहिर की। काफी देर एसी ऑफिस में हंगामा होता रहा। हाई वोल्टेज ड्रामे की खबर मिलते ही सदर कोतवाली से भारी पुलिस बल एसी कार्यालय पंहुचा। वही भाजपा नेता सजय पांडेय व विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता अनिल वर्मा के मध्य हुई बातचीत में जानकारी निकल आयी कि वर्ष 2022 में विक्रेता सलीम मुज़फ्फर निवासी सैय्यादवाड़ा की भूमि को क्रेता निष्ठा इरेक्शन प्राइबेट लिमिटेड के नाम दर्ज कराने का आदेश नायब तहसीलदार कोर्ट द्वारा जारी किया गया था खतौनी में नाम दर्ज होने के बाद विवाद होने की स्थिति में मामला कमिश्नर प्रयागराज की कोर्ट में लंबित है। जिसकी नियमित सुनवाई चल रही है। वहीं कारोबारी सजय पांडेय ने विद्युत विभाग के एसी पर विभाग की ओर से लचर पैरवी के चलते मामले की सुनवाई में देरी का आरोप लगाया। जिस पर एसी ने उन्हें अधिवक्ता से बात कर कोर्ट से जल्द मामले का निस्तारण करने की बात कही। वहीं कारोबारी संजय पांडेय ने बताया कि उक्त भूमि को उनके द्वारा निष्ठा फर्म प्राइबेट लिमिटेड के नाम से खरीद की गई है। बगल की भूमि विद्युत विभाग की है परंतु विभाग द्वारा पूरी भूमि पर बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया जा रहा था जोकि गलत है। अधीक्षण अभियंता से मिलकर उनके द्वारा विरोध जताया गया है उन्हें अवगत कराया गया कि वाद कमिश्नर प्रयागराज के न्यायालय में लंबित है निर्णय आने तक किसी भी तरह के निर्णाण पर रोक लगाई गई है।

About NW-Editor

Check Also

शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना – बस को हरी झण्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *