Breaking News

मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष बने हाजी फरीद

– समर्थकों, शुभचिंतकों व सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल
– नवमनोनीत प्रदेश अध्यक्ष हाजी फरीद अहमद।
फतेहपुर। जनपद के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं मुस्लिम समाज के लोकप्रिय चेहरे हाजी फरीद अहमद को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से जनपद का गौरव बढ़ा है। जिले सहित प्रदेश भर में उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और सामाजिक संगठनों में हर्ष का माहौल है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के केंद्रीय कार्यालय द्वारा जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार हाजी फरीद अहमद को उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। बोर्ड के राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए यह महत्वपूर्ण दायित्व प्रदान किया है। उनका कार्यकाल आगामी चुनाव तक तीन वर्ष के लिए निर्धारित किया गया है। हाजी फरीद अहमद लंबे समय से सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और कौमी एकता को मजबूत करने के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सेवाभाव को देखते हुए उनकी नियुक्ति को संगठन के लिए एक सकारात्मक और दूरगामी निर्णय माना जा रहा है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, धार्मिक विद्वानों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन प्रदेश में और अधिक मजबूत होगा तथा समाज से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा। हाजी फरीद अहमद ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में संगठन को मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने, सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने तथा समाज के हितों की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना – बस को हरी झण्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *