Breaking News

अपना दल एस के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

– प्रदेश अध्यक्ष ने दिया बूथ स्तर तक संगठन विस्तार का मंत्र
– जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन करते विनोद गंगवार।
फतेहपुर। अपना दल एस के जनपद कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को जिलाध्यक्ष शैलेंद्र पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष जाटव आरपी गौतम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि राष्ट्रीय सचिव विनोद गंगवार विशिष्ट अतिथि एवं एससी/एसटी मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सत्य प्रकाश कुरील विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यालय का उद्घाटन विशिष्ट अतिथि विनोद गंगवार ने किया। इसके बाद आयोजित समीक्षा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष आरपी गौतम ने जनपद की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा जिला कार्यकारिणी के गठन की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार आवश्यक है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठनात्मक मजबूती, जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश एवं गुरुमंत्र प्रदान किए। संगठन के विभिन्न विषयों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, विधानसभा अध्यक्ष, विभिन्न फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में पार्टी नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

About NW-Editor

Check Also

शाह-बड़ागांव बहुआ मार्ग पर रोडवेज बस सेवा का शुभारंभ

– विधायक ने हरी झंडी दिखाकर बस को किया रवाना – बस को हरी झण्डी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *