Breaking News

विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका अहम: आरके

– भाजपा ने विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का किया आयोजन
– मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल का स्वागत करते पार्टीजन।
फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे 12 साल विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के अभियान के अंतर्गत बुधवार को शहर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में विकसित भारत संकल्प सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से बड़ी संख्या में डॉक्टर, इंजीनियर, शिक्षक, अधिवक्ता, उद्योगपति, युवा उद्यमी, पत्रकार एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने कहा कि राष्ट्र निर्माण और समाज के उत्थान में प्रबुद्ध वर्ग की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र के आधार पर देश ने पिछले 12 वर्षों में सुशासन, आत्मनिर्भरता, आधारभूत संरचना, गरीब कल्याण और जनसेवा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव ने कहा कि देश को एक मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व मिला है, जिसके कारण जनकल्याणकारी योजनाएं प्रभावी ढंग से संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में प्रबुद्ध वर्ग का मार्गदर्शन, समर्थन और सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में उपस्थित प्रबुद्धजनों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में विभिन्न क्षेत्रों में हुए विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। इस अवसर पर जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल एवं पूर्व विधायक विक्रम सिंह भी मौजूद रहे। सम्मेलन का संचालन उदय लोधी ने किया। कार्यक्रम के संयोजन की जिम्मेदारी भाजपा जिला मंत्री सुनीता गुप्ता एवं जिला संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ प्रदीप गर्ग ने निभाई। इस दौरान मोदी सरकार के 12 वर्षों की प्रमुख उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि और जिलाध्यक्ष ने किया तथा आमजन के साथ उसका अवलोकन किया। प्रदर्शनी गैलरी का संयोजन भाजपा जिला महामंत्री पुष्पराज पटेल एवं जिला पंचायत सदस्य अजय सिंह रिंकू लोहारी ने किया। अभियान के जिला संयोजक उदय लोधी ने बताया कि 5 जून से 21 जून तक चल रहे संगठनात्मक कार्यक्रमों में लोगों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिल रही है और सभी कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो रहे हैं। इस अवसर पर वीरेंद्र पांडेय, हरिओम रस्तोगी, अनुराग मिश्रा, डॉ. दीपक गुप्ता, अनिल दुबे, विनीत श्रीवास्तव एडवोकेट, शत्रुघ्न सिंह, रमेश सचान, पंकज त्रिवेदी, इंजीनियर गौरव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About NW-Editor

Check Also

सदर तहसील में भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस ने खोला मोर्चा

– लेखपाल पर वसूली और बदसलूकी के आरोप – डीएम को ज्ञापन देने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *