देशभर में मकर संक्रांति दो दिन मनाई जा रही है। कुछ जगह 14 जनवरी को तो कुछ जगह 15 जनवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, सूर्य आज दोपहर करीब 3.20 बजे मकर राशि में प्रवेश करेगा। इस वजह से अगले दिन यानी 15 जनवरी को जो सूर्योदय होगा, उसमें सूर्य मकर राशि में रहेगा, इसलिए 15 तारीख को मकर संक्रांति का पुण्यकाल रहेगा। राजस्थान के कोटा में मकर संक्रांति पर बंगाली समाज ने परंपरानुसार मगरमच्छ की पूजा की। वहीं इस दौरान पतंगबाजी के दौरा कुछ हादसे भी सामने आए। एमपी के इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बुधवार को बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। राजस्थान के बांसवाड़ा में बाइक सवार युवक की चाइनीज मांझे से गर्दन कट गई। घाव गहरा होने के कारण उसे 10 टांके लगाए गए है।

लाइव अपडेट्स
तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन पोंगल सेलिब्रेट करते हुए

CM भगवंत मान और हरियाणा CM नायब सैनी ने गले मिलकर एक-दूसरे को लोहड़ी की बधाई दी

गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर में पतंग उड़ाई

News Wani
