Breaking News

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत महिला सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान

ब्यूरो संजीव शर्मा

– इकदिल थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक पंपलेट वितरण कर हेल्पलाइन नंबरों व सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

इटावा। मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर जनपद पुलिस द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना इकदिल पर गठित महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं एवं बालिकाओं के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान महिला मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति के अंतर्गत पंपलेट वितरित किए तथा विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों, साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता से संबंधित आवश्यक जानकारियां दीं। टीम द्वारा बताया गया कि किसी भी आपात स्थिति में महिलाएं बिना संकोच हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को पुलिस आपातकालीन सेवा 112, महिला पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं, एंबुलेंस सुविधा एवं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के बारे में भी अवगत कराया गया। महिला मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे विधवा पेंशन योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत स्वास्थ्य बीमा योजना एवं छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी दी गई और इनके लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे पढ़ाई को प्राथमिकता दें, सुरक्षित व स्वस्थ रहें तथा प्राप्त जानकारी को अपने परिवार, रिश्तेदारों और आसपास के लोगों के साथ साझा करें, ताकि समाज में सुरक्षा और जागरूकता का वातावरण बनाया जा सके।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *