Breaking News

मुंब्रा पुलिस स्टेशन की अब तक की सबसे बड़ी NDPS कार्रवाई, ₹27.21 करोड़ की एमडी ड्रग्स जब्त

संवाददाता : सैयद समीर हुसैन

ठाणे (महाराष्ट्र): मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एन.डी.पी.एस. टीम ने नशीले पदार्थों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में कुल 13 किलो 629.5 ग्राम मेफेड्रोन (एमडी) जब्त किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ₹27,21,77,750 (सत्ताईस करोड़ इक्कीस लाख सतहत्तर हजार सात सौ पचास रुपये) है। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री अनिल शिंदे के निर्देशानुसार मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एनडीपीएस टीम द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री व सेवन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही थी। इसी क्रम में सहायक पुलिस निरीक्षक केदार एवं जाधव को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर बिलाल अस्पताल के पास जाल बिछाकर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपी बासु उमरवीन सय्यद (निवासी: मुंब्रा) को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से 23.5 ग्राम एमडी बरामद हुई। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(सी), 22(बी), 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया। जांच के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में एमडी की खेप मुंबई लाई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामसिंह अमरसिंह गुमनर (40 वर्ष) एवं कैलास शंभुलाल बलई (36 वर्ष), दोनों निवासी मध्यप्रदेश, को गिरफ्तार किया।

इनके पास से 3 किलो 515 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत ₹7,30,57,750 है, जब्त की गई।आगे की पूछताछ में आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम मध्यप्रदेश के रतलाम जिले पहुंची, जहां से मनोहर लाल रंगलाल गुर्जर तथा रानू उर्फ रियान मोहम्मद सुलतान मोहम्मद मंसूरी को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 9 किलो 956 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत ₹19,91,20,000 है, जब्त की गई। इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 एवं आर्म्स एक्ट के तहत गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी मध्यप्रदेश से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ लाकर ठाणे क्षेत्र में इसकी तस्करी और बिक्री कर रहे थे। पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष डुंबरे के नेतृत्व में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एनडीपीएस टीम ने जनवरी 2024 से अब तक 954 सेवन कार्रवाई और 58 ताबा कार्रवाई की हैं, जिनमें कुल ₹48.50 करोड़ मूल्य के नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई ठाणे शहर पुलिस आयुक्तालय के अंतर्गत अब तक की सबसे बड़ी और उल्लेखनीय कार्रवाई मानी जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी, बिक्री और सेवन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। यह कार्रवाई माननीय पुलिस आयुक्त श्री आशुतोष डुंबरे, सह पुलिस आयुक्त श्री ज्ञानेश्वर चव्हाण, अपर पुलिस आयुक्त श्री विनायक देशमुख, पुलिस उपायुक्त श्री सुभाष बुरसे, सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमती प्रिया हमाले तथा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुंब्रा पुलिस स्टेशन की एनडीपीएस टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई।

About NW-Editor

Check Also

“वोट डालने को मजबूर महिला बोली– दूसरी जगह ले जाकर कराया गया मतदान”

महाराष्ट्र के बीड जिले की एक महिला ने दावा किया है कि उसे नगर निगम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *