Breaking News

राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम 16 जनवरी को डी आर इंटर कॉलेज में होगा आयोजित

 

फिरोजाबाद:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में जिलाधिकारी फिरोजाबाद रमेश रंजन, मुख्य विकास अधिकारी फिरोजाबाद शत्रोहन वैश्य एवं जिला विद्यालय निरीक्षक फिरोजाबाद धीरेन्द्र कुमार की सहमति एवं निर्देशन में विज्ञान लोकप्रियकरण संचार कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डी आर इंटर कॉलेज माधौगंज, शिकोहाबाद में 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। डीआईओएस धीरेंद्र कुमार ने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को 16 जनवरी 2026 को प्रातः 10 बजे डी आऱ इंटर कॉलेज, माधौगंज शिकोहाबाद में अपने मार्गदर्शक शिक्षक के साथ प्रतिभाग कराना सुनिश्चित करें। जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का मुख्य विषय राष्ट्रीय गणित दिवस है। जिसमें गणित विषय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान कार्यक्रम, गणित मॉडल प्रदर्शनी, पोस्टर प्रतियोगिता, विज्ञान शपथ का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओम प्रकाश यादव ने जनपद के सभी बोर्डो के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया है कि इस वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को समय से प्रतिभाग कराकर उनके वैज्ञानिक दृष्टिकोण में वृद्धि करें।

About NW-Editor

Check Also

फिरोजाबाद के कमला नेहरू चन्द्र कुमारी जैन इंटर कॉलेज में अश्वनी जैन का हुआ सम्मान

  फिरोजाबाद:- जनपद फिरोजाबाद के श्री महावीर दिगम्बर जैन इंटर कॉलेज, सिरसागंज के नागरिक शास्त्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *