उत्तर प्रदेश: अमरोहा जिले में पुलिस ने अज्ञात महिला का शव मिलने के मामले का सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या प्रेमी और उसके बहनोई ने मिलक की थी. इसके बाद वह दोनों शव को रेलवे ट्रक के किनारे फेंककर फरार हो गए थे. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिफ्तार कर लिया है. पूछताछ में उन्होंने कई हैरान करने वाले खुलासे किए हैं.
दरअसल, 7 मई 2026 को जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में भानपुर फाटक के पास रेलवे ट्रक के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ. शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी. दो दिन बाद 9 मई को महिला की पहचान तनु पत्नी सुनील तमोली निवासी शिव विहार कॉलोनी, बल्लभगढ़ जनपद फरीदाबाद (हरियाणा) के रूप में हुई.
News Wani
