Breaking News

शादी समारोह में मामूली विवाद बना हिंसक झड़प, 6 लोग घायल

 बांसडीह (बलिया)। बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के छोड़हर गांव में शनिवार रात शादी समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। द्वारपूजा के बाद बरातियों और स्थानीय लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया, जिसमें दूल्हे पक्ष के पांच बरातियों समेत छह लोग घायल हो गए।

पुलिस ने दुल्हन पक्ष की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मैरीटार गांव निवासी सोनू राजभर की छोटी बहन की शादी थी। शनिवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच विवाह की रस्में चल रही थीं। इसी दौरान बरात के शामियाने में चारपाई रखने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर गांव के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से बरातियों पर हमला कर दिया।

News Article Hero Image

बलिया में शादी समारोह में चारपाई विवाद बना खूनी जंग, छह घायल।

मारपीट में बराती पक्ष के राहुल, साहिल, विकास, धर्मेंद्र और आदित्य निवासी मैरीटार गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे लड़की के भाई राजू राजभर को भी चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने कुछ बरातियों के मोबाइल फोन भी तोड़ दिए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बांसडीहरोड थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआइआर दर्ज कर ली गई है। घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपितों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है और जल्द ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

About NW-Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *