Breaking News

गैस कनेक्शन नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए किन उपभोक्ताओं की सब्सिडी बंद

एलपीजी सिलिंडर की किल्लत के बीच नए गैस कनेक्शन जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इस दौरान केवल पुराने कनेक्शनों का ही रक्त संबंधियों के नाम पर स्थानांतरण किया जा सकेगा। इसके लिए आवश्यक जमानत राशि जमा करनी होगी। साथ ही जिन उपभोक्ताओं की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी गैस सब्सिडी भी बंद कर दी जाएगी। आगरा में फिलहाल एलपीजी के नए कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे हैं। जिले में करीब 88 गैस एजेंसियां और लगभग 13 लाख उपभोक्ता हैं।

बताया जा रहा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध के प्रभाव और आपूर्ति व्यवस्था पर पड़े असर के कारण घरेलू गैस संकट की स्थिति बनी हुई है। इसी वजह से तीनों गैस कंपनियों और एजेंसियों ने नए कनेक्शन देने पर रोक लगा दी है। जिला पूर्ति अधिकारी आनंद कुमार के अनुसार, वर्तमान में नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन पुराने कनेक्शन को परिवार के रक्त संबंधों में स्थानांतरित कराया जा सकता है।

इसके अलावा जिन उपभोक्ताओं के परिचित की मृत्यु हो चुकी है, उनके नाम पर भी कनेक्शन ट्रांसफर की सुविधा दी जा रही है। पिछले एक माह से लंबित मामलों के बैकलॉग में भी कुछ कमी आई है। वहीं सरकार के नियमों के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं की वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, उनकी सब्सिडी समाप्त कर दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लगभग 350 रुपये और सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं को करीब 12 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी मिलती है।

About NW-Editor

Check Also

मामा ने पोर्न देख 9 महीने की भांजी को बनाया शिकार; खेत में गंभीर हालत में मिली बच्ची

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *