Breaking News

फूड पॉइजनिंग से 20 बालिकाएं मानसिक रूप से बीमार, दो की मौत

लखनऊ- राजधानी लखनऊ में पारा स्थित निर्वाण संस्था में रह रहीं 20 बालिकाओं की तबीयत बिगड़ गई। एक-एक कर सभी को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसमें एक बालिका की मंगलवार को और एक बालिका की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। चार बालिकाओं को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य 14 बालिकाओं का इलाज जारी है। डिहाइड्रेशन व फूड पॉइजनिंग की आशंका है। निर्वाण संस्था के तहत अनाथ मानसिक रूप से कमजोर बालिकाओं को आश्रय दिया जाता है। डीपीओ विकास सिंह ने बताया कि संस्था में 147 बालिकाएं थीं।
अचानक एक के बाद एक बालिकाओं की तबीयत बिगड़ने लगी। बालिकाओं को उल्टियां हो रही थीं। बुधवार तक 20 बालिकाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से दो की मौत हो गई। दोनों की उम्र लगभग 13 साल है। डीपीओ का कहना है कि डॉक्टरों के वह संपर्क में हैं। जो बालिकाएं भर्ती हैं उनका बेहतर इलाज जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का सही कारण पता चल सकेगा। विभागीय जांच भी कराई जाएगी।

About NW-Editor

Check Also

न्यूज़ वाणी का हुआ असर: पुलिस एक्शन में, ओला स्कूटी का चार्जर बरामद; जोमैटो ने डिलीवरी पार्टनर को किया टर्मिनेट

-सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस की कार्रवाई, शिकायत के बाद कंपनी ने आरोपी डिलीवरी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *