Breaking News

UP में कार में जिंदा जले परिवार के 5 लोग, एक परिवार का हुआ खौफनाक अंत

 

यूपी के बुलंदशहर में सड़क हादसे में परिवार के 5 लोगों की कार में जलकर मौत हो गई। तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे लगभग 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई। कार में बैठे 6 में से 5 लोग जिंदा जल गए। हादसे में कार सवार सिर्फ एक महिला ही बच पाई। पुलिया से टकराने के झटके से वह कार से बाहर गिर गई थी। उसके दोनों पैर टूट गए। उसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल हैं। साथ ही पत्नी के भाई और उसकी पत्नी की भी हादसे में मौत हो गई। हादसा बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के जानीपुर चंदौस तिराहे के पास हुआ। परिवार बदायूं के चमनपुरा (थाना सहसवान) का रहने वाला था। सुबह साढ़े तीन बजे स्विफ्ट कार (DL-3CDB-7567) से दिल्ली के लिए निकला था।

दो दंपतियों और एक बच्चे की मौत: पुलिस के अनुसार, हादसे में मोमिना (24), उनके पति जुबैर (30), दो साल के बेटे जैनुल, मोमिना के भाई तनवीज (26) और उनकी पत्नी निदा (23) की मौत हो गई। मोमिना की बहन गुलनाज उर्फ भुर्रो गंभीर रूप से घायल है। गुलनाज को जहांगीराबाद सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

बदायूं से शादी समारोह से लौट रहे थे दिल्ली: तनवीज के बहनोई अरशद ने बताया- बदायूं के सहसवान में तनवीज के रिश्तेदार की शादी थी। पूरा परिवार इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली से आया था। बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे परिवार स्विफ्ट कार दिल्ली के लिए निकला था। कार जुबैर की थी, जिसे तनवीर चला रहा था। जुबैर कार के अगली सीट पर बैठा हुआ था। बाकी सभी महिलाएं कार की पिछली सीटों पर बैठी थीं।

ड्राइवर को झपकी आने की वजह से हुआ हादसा: एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया – चांदौक दोराहे के पास कार चालक को झपकी आ गई, जिससे कार बेकाबू हो गई और पुलिया तोड़ते हुए सड़क किनारे करीब 5 फीट नीचे गिर गई। गिरते ही कार में भीषण आग लग गई, जिसमें सभी की मौत हो गई। हादसे में सिर्फ एक महिला बची है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कार में लगी आग बुझाई। इसके बाद पुलिस ने क्रेन बुलवाकर कार को बाहर निकलवाया

पेंट का काम करते थे जीजा-साला: जुबैर के रिश्तेदार इमरान ने बताया- तनवीज और जुबैर दिल्ली में पेंटिंग का काम करते थे। तनवीज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी डेढ़ साल पहले ही हुई थी। अब तक उसकी कोई संतान नहीं थी। वहीं जुबैर और मोमिना के दो बच्चे थे। हादसे में बेटे जैनुल की मौत हो गई। अब परिवार में चार साल की बेटी बची है।

About NW-Editor

Check Also

“पुलिस की नज़रों से बचते-बचते युवक ने की नाबालिग प्रेमिका की हत्या”

  बुलंदशहर: ये इश्क क्या न करवा दे. कहते हैं ना कि प्यार के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *