Breaking News

बुलंदशहर हत्याकांड: 3 दोस्तों के कातिल का एनकाउंटर, पुलिस की गोली से ढेर आरोपी; जानिए पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश सरकार और बुलंदशहर पुलिस ने शनिवार रात जन्मदिन की पार्टी में हुए ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई की है। चेहरे पर केक लगाने वाले 3 दोस्तों की हत्या करने के आरोपी मयंक सैनी का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी भाग रहा था, तभी पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मार दी। बताया जा रहा है कि जिस जिम में यह पूरी वारदात हुई थी, उस जिम पर योगी सरकार बुलडोजर चलाकर उसे गिराएगी।

बुलंदशहर ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार

दरअसल, आरोपी मयंक सैनी को बुलंदशहर पुलिस ने सोमवार रात करीब 3 बजे गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूरी वारदात की कहानी जानने के लिए पुलिस उससे घटना स्थल पर लेकर पहुंची थी। बताया जाता है कि इसी दौरान मयंक ने एक पुलिसकर्मी को धक्का देकर तमंचा उठा लिया और फायरिंग करना शुरू कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आरोपी के पैर में एक गोली मार दी। फिलहाल उसको जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं पुलिस ने बताया कि अब तक इस मामले में 2 को गिरफ्तार और 2 को हिरासत में लिया है। वहीं इस ट्रिपल मर्डर का मुख्य आरोपी जीतू सैनी फरार है।

पुलिस ने इसलिए किया हत्यारे का एनकाउंटर

  • बुलंदशहर सीओ शोभित कुमार ने बताया कि आरोपी मंयक पर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई। वहीं जब उससे पूछा गया कि तीन दोस्तों की हत्या के लिए कौन से गन का इस्तेमाल किया था तो उसने बताया कि देसी तमंचे से तीनों की हत्या की गई है। जो फ्लाईओवर के नीचे छिपाया है। इसके बाद पुलिस वही देसी तमंचा बरामद करने के लिए आरोपी को लेकर पहुंची थी। इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।
  • पुलिस ने आत्म रक्षा के लिए उसके बाएं पैर में गोली मारी। वह जख्मी होकर गिर गया। तो पुलिसवाले उसे कंधों पर टांगकर गाड़ी तक पहुंचाया, फिर उसे एडमिट किया गया। वहीं पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद किया है।

दोस्तों ने केक लगाया तो कर दी उनकी हत्या

बुलंदशहर का यह ट्रिपल मर्डर का मामला शनिवार रात करीब 12 बजे के आसपास का है। जहां जीतू सैनी एक जिम में अपना जन्मदिन मना रहा था। इसी दौरान भाजपा नेता के भाई मनीष ने उसके चेहरे पर केक लगा दिया। बस इसी बात पर आरोपी इतना भड़का कि अपनी गन निकाली और फायरिंग कर मनीष सैनी (30), आकाश सैनी (19) और अमरदीप सैनी (32) की हत्या कर दी। ट्रिपल मर्डर करने के बाद आरोपी भाग निकला।

About NW-Editor

Check Also

“पुलिस की नज़रों से बचते-बचते युवक ने की नाबालिग प्रेमिका की हत्या”

  बुलंदशहर: ये इश्क क्या न करवा दे. कहते हैं ना कि प्यार के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *