Breaking News
filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 39;

69 वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ

– डीआईओएस ने पौधे देकर अतिथियों को किया सम्मानित
– प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाया जौहर
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ करते विधायक।
फतेहपुर। 69 वीं मंडलीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ खागा विधायक कृष्णा पासवान व जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा का माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथियों का स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने पौधे देकर सम्मानित किया। स्वागत की कड़ी में आकाश आनन्द ने विधायक जहानाबाद का बैच-कैप व प्रधानाचार्या जीजीआईसी अनीता गौड़ ने विधायक खागा को बैच व कैप पहनकर स्वागत किया।
सरस्वती वंदना व स्वागत गीत सरस्वती बाल मंदिर की बालिकाओं ने मनमोहक प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथियों ने प्रयागराज मण्डल का ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभारंभ की घोषणा कर सभी टीमों के मार्चपास्ट की सलामी दी। क्रीड़ा सचिव भोला सिंह ने बताया कि पिछली गत वर्ष की प्रतियोगिता का चैंपियन बालक सुधीर प्रयागराज ने क्रीड़ा शपथ व मशाल लेकर मैदान का एक लैप पूरा किया। मुख्य अतिथियों द्वारा प्रतिभागी छात्रों को आशीर्वचन दिया व डीआईओएस राकेश कुमार ने अतिथियों का आभार व मंचासीन अतिथियों को अन्य तीन गेमों में जो छात्र/छात्रा का चयन प्रदेश स्तर पर हुआ है उसको विस्तार से अवगत कराया। मुख्य अतिथियों के समक्ष सीनियर बालक व बालिका की 800 मीटर की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में प्रधानाचार्य कमल सिंह चैहान, प्रदीप सिंह, हेमंत त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता प्रदीप चैहान, विजय करन, श्रीवास, सतेन्द्र पाल, कमाल अहमद सिद्दीकी, दिलीप सिंह, शिवप्रताप, अतुल सिंह, मृदुल शुक्ला, मुक्तिनारायण सिंह, संदीप सिंह, हरिशंकर व्यायाम शिक्षकों की देखरेख में हुई। उद्घोषक रूप में सुनील सिंह जीआईसी फतेहपुर व लवकुश सिंह रहे। रंगोली बनाने में सीमा चैहान, नीतू सिंह व स्नेहलता व इनकी टीम रही। प्रतियोगिताओं में 600 मीटर बालिका मिनी जूनियर में संजना कौशांबी प्रथम, द्वितीय लक्ष्मी पटेल प्रयागराज, तृतीय माया देवी कौशांबी, 800 मीटर बालिका जूनियर में प्रथम खुशी प्रयागराज, द्वितीय प्रिया यादव कौशांबी, तृतीय आराध्या सिंह फतेहपुर, 800 मीटर बालिका सीनियर में प्रथम कौशल्या देवी कौशांबी, द्वितीय साक्षी त्रिपाठी प्रयागराज, तृतीय हेमा कुमारी प्रयागराज, 400 मीटर बालक मिनी जूनियर में प्रथम लवलेश सरोज कौशांबी, द्वितीय सतेन्द्र सरोज कौशांबी, तृतीय विशेष कुमार प्रयागराज, 800 मीटर बालक जूनियर प्रथम बृजेश कुमार कौशांबी, द्वितीय सुबास सोनकर प्रयागराज, तृतीय सचिन पाल प्रयागराज, 800 मीटर बालक सीनियर में प्रथम विनय यादव प्रयागराज, द्वितीय अंकित फतेहपुर, त्रितीय राजनरायन फतेहपुर रहे।

About NW-Editor

Check Also

कैकेयी के वरदान से टूटा दशरथ का संसार, राम के वनवास और राजा के निधन का मार्मिक मंचन

खागा, फतेहपुर। कस्बे के अयोध्या मंदिर में आयोजित रामलीला में दशरथ मरण और कैकेयी-दशरथ संवाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *