दिल्ली में मिली जीत पर भाजपाईयों ने मनाया जश्न

– जिलाध्यक्ष ने एक दूसरे को खिलाई मिठाई

फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में दिल्ली विधानसभा चुनाव व उत्तर प्रदेश के मिल्कीपुर विधानसभा 2025 की ऐतिहासिक जीत पर पदाधिकारियो एवं कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी और एक दूसरे को खिलाई मिठाई। भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के नेतृत्व में आज पार्टी कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराकर खुशियां मनाई और ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष अपर्णा सिंह गौतम जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी भाजपा किसान मोर्चा के जिलध्यक्ष विजय सिंह, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अमित शिवहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता राम प्रताप सिंह गौतम, नमामि गंगे के संयोजक शैलेंद्र शरण सिंपल, डॉक्टर भारत श्रीवास्तव विक्रम सिंह चंदेल दिव्यांग प्रकोष्ठ के राहुल सिंह, मनोज साहू, सुनिधि तिवारी अभिषेक श्रीवास्तव डॉ अतुल त्रिवेदी रवि श्रीवास्तव शैलेंद्र विष्वकर्मा पवन साहू आदि लोग रहे। जहानाबाद में शनिवार को जैसे ही दिल्ली राज्य का रुझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में नजर आया कार्यकर्ताओं के चेहरे में खुशी की चमक दिखने लगीं रुझान जैसे परिणाम में तब्दील होता चला गया तो कार्यकर्ता वह पार्टी पदाधिकारी एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर खुशी का इजहार किया शनिवार दोपहर बाद भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ सामुदायिक मिलन क्रेंद्र पहुंचकर कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई देते हुए एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर बधाई देते नजर आए। आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। भाजपा विधायक राजेंद्र सिंह पटेल ने कहा यह जीत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिल्ली की जीत है उत्तर प्रदेश में मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के तरफ जीत पर उन्होंने प्रदेश सरकार के मुखिया योगी आदित्यनाथ को श्रेय देते हुए कहा वर्तमान सरकार द्वारा प्रदेश में कराए जा रहे कर चौमुखी विकास उत्तर प्रदेश को अपराध मुक्त बनाने में चलाए जा रहे हैं अभियान पर मिल्कीपुर के मतदाताओं ने मोहर लगाने का काम किया है। विधायक ने 2027 के आगामी चुनाव में भाजपा की दो तिहाई से अधिक बहुमत से जीतने की भविष्यवाणी की इस मौके पर उन्होंने क्षेत्र में कराए जा रहे हैं विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। इस मौके में प्रमुख रूप से सभासद महेश चौरसिया, पूर्व प्रधान रामबली निषाद, भारत सिंह, शिवसागर सोनकर, उमाकांत कुशवाहा, चंद्रशेखर निषाद प्रधान, रोहित सचान, भरत सिंह सेंगर सहित गीता गुप्ता, कामिनी सिंह चौहान, जालिंद्री गिहार प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

बाबा साहब का अपमान बर्दाष्त नहीं करेगी भाजपा: प्रकाश

– भाजपाईयों ने अंबेडकर पार्क पर किया धरना व प्रदर्षन फतेहपुर। भारतीय जनता पार्टी के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *