Breaking News

थाना समाधान दिवस पर सुनी जन शिकायतें

फतेहपुर। माह के दूसरे शनिवार को जिले के समस्त थानो में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी एवं थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा प्राप्त जन शिकायतों की सुनवाई कर निस्तारण किया गया। कोतवाली में कोतवाल तारकेश्वर राय, हुसैनगंज में थानाध्यक्ष सतपाल सिंह, थरियांव में थानाध्यक्ष अरविन्द राय, बिन्दकी मकोतवाली में सीओ वीर सिंह ने आए हुए फरियादियों की फरियाद सुनी। थाना समाधान दिवस में कुल 86 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें 57 राजस्व से संबंधित और 29 पुलिस से संबंधित थे। राजस्व टीम के साथ 16 प्रार्थना पत्रों और पुलिस से संबंधित 09 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष प्रार्थना पत्रों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए । वहीं जहानाबाद थाना परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। समाधान दिवस पर क्षेत्रीय लोगों की पहुंची जन शिकायतों को दिवसा अधिकारी सुशील कुमार सिंह नायब तहसीलदार ने प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार तथा अपराध निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों को सौंपा। इस मौके पर नगर पंचायत से गोविंद सिंह तथा राजस्व विभाग से लेखपालों में सुनील कुमार प्रथम, अभिषेक गुप्ता, शुभम सिंह व उपनिरीक्षक प्रशांत मिश्रा, मनोज सिंह यादव, प्रवीण सिंह यादव, नीरज सरोज, विकास कनौजिया, नारद सरोज, मणिकचंद सहित अन्य शिकायतगण मौजूद रहे। थाना पुलिस ने बताया कि राजस्व विभाग से संबंधित पांच और पुलिस से संबंधित दो शिकायतें आई हैं जिनमें एक शिकायत का मौके पर निस्तारण हुआ है।

 

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में मतदाता सूची दुरुस्त करने की तैयारी तेज, 18 साल के युवाओं को मिलेगा वोटर बनने का मौका

फतेहपुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *