घर में घुसकर नाबालिग से गैंगरेप!

आगरा: घर घुसकर नाबालिग से गैंगरेप किया। आरोप है कि नाबालिग छोटी बहन को स्कूल से लेकर घर आ रही थी। तभी रास्ते में दो सिक्योरिटी गार्ड भाइयों ने रोका। कहा-‘मैं आपके पापा को जानता हूं, मुझे अपने घर ले चलो’। इसके उसके घर गए। घर पर कोई नहीं था। एक भाई ने दरवाजा बंद किया। दूसरे ने बच्ची का मुंह दाबा। बच्ची के हाथ-पैर बांधे। इसके बाद रेप किया। चीखने की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले आ गए। दोनों को पकड़कर पीटा।

ये घटना सिकंदरा थाना क्षेत्र की है। सिकंदरा क्षेत्र के रहने वाले राजमिस्त्री के 4 बच्चे हैं। सुबह राजमिस्त्री, उनकी पत्नी और बेटा काम पर गए थे। घर पर 14 साल की बेटी अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे वो अपनी छोटी बहन को स्कूल से वापस लेकर आ रही थी। तभी बाइक पर उसके पास दो व्यक्ति आए। उन्होंने किशोरी को रोका। उससे कहा–हम तुम्हारे पापा को जानते हैं। हमारे साथ घर चलो।

किशोरी उनके साथ आ गई। घर पर पहुंचकर उन्होंने देखा कि कोई नहीं है तो उन्होंने बच्ची से पीने के लिए पानी मांगा। इसी बहाने वो अंदर घुस आए। किशोरी को छत पर ले गए। वहां पर पहले दोनों आरोपियों ने शराब पी। इसके बाद किशोरी से रेप किया। जब आरोपी खूब नशे में हो गए। जो किशोरी किसी तरह उनके चंगुल से छूटी। चिल्लाने लगी। कोई बचाओ, ये लोग हमें मार डालेंगे। पड़ोसी आवाज सुनकर बाहर आए।

उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जो अंदर से बंद था। इसके बाद बगल की छत से चढ़े। दोनों सिक्योरिटी गार्ड भाइयों को पकड़ा। मोहल्ले वालों को बुलाया। इसके बाद परिजनों को जानकारी दी। आरोपियों को चप्पलों से पीटना शुरू किया। लड़की ने पिता दोनों जमकर पीटा। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। थाना प्रभारी सिकंदरा शिव कुमार ने बताया–पीड़ित की ओर से तहरीर ली जा रही है। बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। आरोपियों को किसी भी हाल में छोड़ नहीं जाएगा। उन पर सख्त कार्रवाई होगी। बच्ची के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।

About NW-Editor

Check Also

दिल्ली से लाया दुल्हन, लेकिन शादी के सातवें दिन ही हो गया बड़ा कांड – रिश्ते में आया भूचाल

  आगरा के अछनेरा क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *