-कांग्रेसियों पर हुए मुकदमे को लेकर कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक कांग्रेसियों ने किया विरोध प्रदर्शन
बांदा। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में माननीय सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेसियों के विरुद्ध मनगढ़ंत तरीके से कुचक्र के तहत न्यायालय में चार्ज सीट दाखिल किए जाने के विरोध में कांग्रेसियों ने जिला कांग्रेस कार्यालय से नारे बाजी करता हुआ कलेक्ट्रेट पहुंचा जहां जोरदार प्रदर्शन कर ई डी एवं मौजूदा सरकार के विरुद्ध नारेबाजी करके अपना विरोध जताया गया कांग्रेस अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा की ई डी मौजूदा सरकार के इशारे पर काम कर रही है कांग्रेस के बढ़ते हुए जनाधार को देखते हुए विपक्ष को दबाने के उद्देश्य से इस तरह की कार्यवाहियां अमल में लाई जा रही है ऐसी कार्यवाहियों से कांग्रेसी डरने वाला नहीं है हम डट कर मुकाबला करेंगे और आगे आने वाले चुनाव में इनको सत्ता से बेदखल करने का कार्य किया जाएगा शहर कांग्रेस अध्यक्ष अफसाना शाह ने कहा राहुल गांधी की लोकप्रियता से वर्तमान सरकार डर रही है विपक्ष को दबाने के लिए सदैव किसी न किसी प्रकार के हथकंडे अपनाती रहती है जिसका जीता जागता उदाहरण ई डी की चार्ज सीट है प्रत्येक कांग्रेसी गांधी परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से महिला जिला अध्यक्ष सीमा खान पूर्व जिला अध्यक्ष लालू दुबे वरिष्ठ कांग्रेस नेता संकटा प्रसाद त्रिपाठी सत्य प्रकाश द्विवेदी सूरज बाज पेई बी लाल बलदेव वर्मा एड संतोष द्विवेदी सोशल मीडिया डॉ केपी सेन अशोक वर्धन पवन देवी करी पी सीसी काली चरण शाहू काली चरण निगम लाल मंसूरी सब्बीर सौदागर रफत खान गोगा अशद अल्वी अशरफ उल्लाह रंपा धीरु पांडे इदरीश भाई प्रेम भाई शोएब रिजवी रफत खान गोगा जिलानी दुर्रानी इरफान खान सभासद अशोक वीर चौहान सद्दाम शाह सुन्दर लाल गुप्ता दिनेश कुमार गुप्ता सुखदेव प्रसाद चंद्र भवन नाथू राम शेन सुखदेव गांधी अलीबैग्स काफी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे