Breaking News

नौ निहाल बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं होगा बर्दाश्त :अर्जुन मिश्र

 

बांदा।रेडक्रास सोसाइटी के सदस्य एवं पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अर्जुन मिश्र ने प्रदेश सरकार द्वारा जारी प्राथमिक विद्यालयों के विलय आदेश के खिलाफ नाराजगी जताते हुए महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नरैनी विधायक के माध्यम से सौंपा है। ज्ञापन में अर्जुन मिश्र ने लिखा कि इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब, किसान, मजदूर वर्ग के छोटे बच्चों को शिक्षा से वंचित होना पड़ेगा। चूंकि इन बच्चों के पास दूसरे गांवों में पढ़ने जाने का न तो साधन है और न ही परिवार की आर्थिक स्थिति उन्हें निजी साधन उपलब्ध कराने की अनुमति देती है। उन्होंने सरकार के इस निर्णय को “तुगलकी फरमान” बताते हुए कहा कि इससे संविधान में दिए गए समान और सस्ती शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन बताया है। अर्जुन मिश्र ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने यह आदेश वापस नहीं लिया, तो यह जनआक्रोश आंदोलन का रूप लेगा और सड़क से लेकर संसद तक विरोध किया जाएगा। उन्होंने राज्यपाल से मांग की कि गरीबों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस आदेश को तुरंत निरस्त किया जाए और प्राथमिक विद्यालयों को यथावत रखा जाए!

About NW-Editor

Check Also

आठ दिन बाद कब्र से निकाला गया नाबालिग लड़की का शव

-डीएम के आदेश के बाद प्रशासन ने निकलवाया शव -मौत की मिस्ट्री में उलझा पुलिस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *