Breaking News

बिजली कर्मी की हुई मौत: जई से सम्पर्क की कोशिश

लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र में के सदरपुर गांव के पास बिजली संविदा कर्मी के साथ हादसा हो गया। वह अमानीगंज पावर हाउस में काम करता था। गांव के पास जब वह लाइन जोड़ रहा था तो लाइन की सप्लाई चालू कर दी गई। हाईटेंशन का करंट लगते ही वह खंभे से नीचे गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई।मृतक कर्मचारी की पहचान मलौली हार के निवासी राजेश (28) पुत्र नानक के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब राजेश सदरपुर क्षेत्र में बिजली की लाइन जोड़ रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। लोगों ने बताया है कि वह पावर हाउस से शटडाउन लेने के बाद ही खंभे पर चढ़ा था, लेकिन शटडाउन देने के बावजूद लाइन चालू कर दी गई।

 एसडीओ का नंबर बंद, जेई नहीं उठा रहे फोन : मामले अधिशासी अभियंता राम भजन ने बताया कि हादसे की जानकारी मिली है। लाइन जोड़ते समय संविदा कर्मी की मौत हुई है। लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। हादसा कैसे हुआ इसके बारे जानकारी ली जा रही है।वहीं, घटना की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी गई है। जानकारी के अनुसार अभी तक कोई भी अधिकारी घटनास्थल का निरीक्षण करने नहीं पहुंचा है। एसडीओ का सीयूजी नबर बंद है और जेई से संपर्क किया गया, लेकिन फोन नहीं उठा l

About NW-Editor

Check Also

लखनऊ अग्निकांड: 250 झुग्गियां राख, सिलेंडर धमाकों से मची तबाही; 10 किमी दूर तक दिखीं लपटें

लखनऊ में बुधवार को भीषण आग का तांडव देखने को मिला, जिसने भारी तबाही मचा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *