सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिक्षा पर दिया जोर
मोहनलालगंज। संवाददाता
राजधानी लखनऊ के 176 विधानसभा क्षेत्र मोहनलालगंज के ब्लॉक गोसाईगंज अंतर्गत पी.आर. मेमोरियल स्कूल, ग्राम सभा सल्लाही मऊ में देश में शिक्षा की ज्योति जगाने वाली प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की जयंती शनिवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव/सांसद प्रतिनिधि श्री संतोष रावत द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। जयंती के अवसर पर स्कूल के बच्चों को बैग, कॉपी, पेन वितरित किए गए तथा क्षेत्र से आई गरीब महिलाओं को कंबल वितरित किए गए। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष/सांसद प्रतिनिधि उमाशंकर वर्मा ने की।
सभा का कुशल संचालन एडवोकेट दुर्गेश कुमार अम्बेडकर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल, प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर उपस्थित रहे। आयोजक संतोष रावत द्वारा सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं का माल्यार्पण कर, अंगवस्त्र भेंट कर तथा माता सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा देकर जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
मुख्य अतिथि श्यामलाल पाल ने सभा को संबोधित करते हुए माता सावित्रीबाई फुले के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते समय उन्हें अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी और समाज में शिक्षा की अलख जगाई। उन्होंने लोगों से अपील की कि एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपनी बेटियों को जरूर पढ़ाएं। उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकार में चलाई गई योजनाओं का उल्लेख करते हुए आगामी चुनाव में एकजुट होकर भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की।
सांसद आर.के. चौधरी ने माता सावित्रीबाई फुले के जीवन और उनके द्वारा गरीब, दलित, वंचित एवं शोषित समाज को जागरूक करने के कार्यों पर प्रकाश डाला।
सपा के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों और पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले ने तमाम कठिन परिस्थितियों के बावजूद महिलाओं को शिक्षा देने का कार्य जीवनभर किया। उन्होंने सभी से शिक्षा पर विशेष ध्यान देने तथा आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।
इस अवसर पर पूर्व एमएलसी रामवृक्ष यादव, जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ मनोज पाल,अधिवक्ता विपिन पाल
राष्ट्रीय सचिव अधिवक्ता सभा श्रवण यादव, अम्बेडकर वाहिनी राष्ट्रीय सचिव राम अवतार धीमान, राष्ट्रीय महासचिव छात्र सभा मनोज पासवान, राष्ट्रीय सचिव युवजन सभा विजय यादव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य राम किशोर रावत, तरुण रावत, अम्बेडकर वाहिनी जिलाध्यक्ष राज किशोर रावत (राजू), नगर अध्यक्ष उमेश यादव, जिला उपाध्यक्ष अशर्फी लाल धीमान, अच्छे लाल रावत, राम समुझ रावत, सूरज प्रधान, रमेश चंद्र राही, सुरेंद्र यदुवंशी, सर्वेश प्रधान, संत राम रावत, महादेव रावत, गंगादीन रावत, कन्हैया यादव, मोहम्मद हनीफ, राजू यादव, राजू कुरैशी, राम सागर पासी, अर्जुन पाल, ओम प्रकाश दिवाकर, मोहन रावत, शान मोहम्मद, हरी शंकर रावत,आनंद पासवान, धनराज रावत, शिवशंकर रावत, अरविंद रावत, अखिलेश यादव, सत्रोहन यादव, उत्कर्ष पटेल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।
News Wani
