Breaking News

सपाईयों ने महान शिक्षाविद सावित्री बाई की मनाई जयंती

– सावित्री बाई ने समाज सुधार व शिक्षा के क्षेत्र में जगाई थी अलख: सुरेन्द्र
शिक्षाविद सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित करते सपाई।
फतेहपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यालय में महान समाज सुधारक, क्रांतिकारी, शिक्षाविद देश में शिक्षा की अलख जगाने वाली माता सावित्री बाई फुले जी की जयंती के साथ पूर्व से निर्धारित पार्टी की मासिक बैठक अपने निश्चित समय से शुरू हुई। सर्वप्रथम सावित्री बाई फुले जी के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात सभी नेताओं कार्यकर्ताओं ने अपने अपने संबोधन में सावित्री बाई फुले जी के जीवन पर उनके समाज सुधार और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए तमाम कार्यों का विस्तार से वर्णन किया। उनके द्वारा और महापुरुषों द्वारा दिख गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने करते हुए एसआईआर जैसे महत्वपूर्ण कार्य को कैसे पूरा किया जाए निर्देश दिए। संचालन जिला महासचिव चैधरी मंज़र यार ने किया। बैठक में पूर्व सांसद डॉ अशोक पटेल, चेयरमैन नगर पालिका राजकुमार मौर्या, दलजीत निषाद, वीरेंद्र यादव, प्रवक्ता जगदीश सिंह उर्फ जालिम सिंह एडवोकेट, शमीम अहमद, डॉ रामनरेश पटेल, डीजी कुशवाहा, अमरदीप सिंह पप्पू, आजम खान, संगीता राज पासवान, रत्नेश रत्ना, कमलेश निषाद, आशीष नामदेव, संदीप श्रीमाली, जयकरन यादव, सुनील कोरी, दीपक डब्लू, हीरालाल साहू, राम बाबू यादव, चंद्रशेखर बेदी, शिव सिंह यादव, सुघर लाल यादव, जेपी यादव, सुहैल खान हेमू, अय्यूब खान, नागेंद्र यादव, सुनील उमराव, कालिका प्रसाद, वसीम अहमद, अजब सिंह, इंद्रसेन पास, देवेंद्र गौतम, रुक्कू सिंह, धीरेन्द्र मौर्या, मनोज लोधी, अर्जुन पाल, गगन प्रकाश, नयन सिंह यादव, शिव गोपाल पाल, कमलेश कुमार, रामराज, अंकित पायलट, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

प्रेरक प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी डायरेक्टर से की भेंट, मांगा न्याय

– डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात करता प्रेरक प्रतिनिधि मंडल। फतेहपुर। पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *