Breaking News

यात्रीगण ध्यान दें, अस्थाई रैन बसेरा में करें प्रवास

– भीषण ठण्ड में मुफीद साबित हो रहा रेलवे स्टेशन का रैन बसेरा
– पर्यवेक्षणीय अधिकारी ने यात्रियों को किया जागरूक
रेलवे स्टेशन में यात्रियों को जागरूक करते पर्यवेक्षणीय अधिकारी मो0 हबीब।
फतेहपुर। जिले में पड़ रही भीषण ठण्ड से गरीब, असहाय व यात्री वर्ग की सुविधाओं के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अस्थाई रैन बसेरों का निर्माण कराया गया है। यह रैन बसेरा यात्रियों के लिए बेहद मुफीद साबित हो रहे हैं। रेलवे स्टेशन के अस्थाई रैन बसेरा के पर्यवेक्षणीय अधिकारी मो0 हबीब ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों को जागरूक किया। उन्होने सभी से रैन बसेरा का लाभ उठाने का आहवान किया।
स्थानीय रेलवे स्टेशन के पर्यवेक्षणीय अधिकारी मो0 हबीब ने यात्रियों से संपर्क किया। उन्होने कहा कि भीषण ठण्ड में यदि काफी देर तक स्टेशन में रूकना हो तो वह सभी लोग अस्थाई रैन बसेरा में निःशुल्क प्रवास कर सकते हैं। रैन बसेरा में रजाई, गद्दा व कंबल की निःशुल्क व्यवस्था है। साथ ही रूम हीटर भी लगा हुआ है। रैन बसेरा में प्रवास करके भीषण ठण्ड से बच सकते हैं। कई यात्रियों ने इस पर सवाल किए कि यह व्यवस्था निःशुल्क है या शुल्क लगेगा। इस पर पर्यवेक्षणीय अधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था पूरी तरह से निःशुल्क है। रजिस्टर में अपना नाम अंकित कराकर इसका लाभ उठाया जा सकता है। जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद कई यात्री अस्थाई रैन बसेरा पहुंचे और उसका लाभ उठाते हुए नगर पालिका प्रशासन के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर अनुराग सिंह के अलावा अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सीएम योगी से मिलीं राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष

– जिले की सीवर व पानी टंकी योजनाओं का उठाया मुद्दा – सीएम योगी आदित्यनाथ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *