Breaking News

भारतीय पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में हुआ भव्य सम्मान समारोह, प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मानित

 

ब्यूरो संजीव शर्मा

इटावा। भारतीय पूर्व सैनिक लीग के तत्वावधान में सोमवार 16 फरवरी को सैनिक कल्याण बोर्ड, स्टेशन बजारिया इटावा में सैनिक कल्याण अधिकारी कमांडर हयातउल्ला के सेवानिवृत्त होने पर भव्य विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लीग के जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने की। कमांडर हयातउल्ला ने जनपद इटावा में अपने चार वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष एवं समस्त पूर्व सैनिक पदाधिकारियों ने उन्हें संगठन का प्रतीक चिन्ह, अंगवस्त्र एवं मालाएं पहनाकर सम्मानित किया। जिला अध्यक्ष सूबेदार मेजर रघुराज सिंह ने कहा कि कमांडर हयातउल्ला ने अपने कार्यकाल के दौरान पूर्व सैनिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें प्रशासन तक पहुंचाकर उनका समाधान कराया। उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि सैनिक कल्याण बोर्ड परिसर में शहीद स्तंभ का निर्माण कराना रहा, जो पूर्व सैनिकों के लिए गौरव का विषय है। विदाई समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. हरीशंकर पटेल ने भी कमांडर हयातउल्ला के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सादगी, समर्पण और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया, जो सभी के लिए प्रेरणादायक है। कार्यक्रम में भारतीय पूर्व सैनिक लीग इटावा के सैकड़ों पूर्व सैनिकों एवं पदाधिकारियों ने भाग लेकर कमांडर हयातउल्ला को भावभीनी विदाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About NW-Editor

Check Also

संत रविदास धर्मशाला का प्रबन्ध समिति के गठन पर हुआ विचार विमर्श

संत रविदास धर्मशाला के जीर्णोद्धार को लेकर हुई अहम बैठक, समाज से सहयोग की अपी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *