Breaking News

खुशियों की बारात बनी मौत का सफर! सीधी में पिकअप हादसे में 7 की मौत, कई घायल

सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में बारातियों को ले जा रहे एक पिकअप वाहन के हादसे का शिकार होने से उसमें सवार सात लोगों की मौत हो गई। कल देर रात हुए इस हादसे में 26 लोग घायल हैं। हादसा सीधी जिले के आदिवासी बाहुल्य कुसमी अंचल के उमरिया गांव के समीपी बहेरा डोल में हुआ।
तेज रफ्तार में बारातियों को लेकर जा रही पिकअप के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने पर 7 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गयी और 26 लोग घायल हो गये।

सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से पास के अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बहेरा डोल निवासी प्रेमलाल बैगा की बारात रविवार को शहडोल के देवलोंद स्थित गाड़ा नकुनी गई थी। सोमवार देर रात बारात वहां से आते समय भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी। हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरु किया गया। हादसे के 9 घायलों को रीवा रेफर किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

भारत में बन रही चिप्स अब ग्लोबल मार्केट में पहुंचीं, सेमीकंडक्टर सेक्टर को लेकर PM मोदी ने गिनाईं बड़ी उपलब्धियां

नई दिल्ली। भारत तेजी से वैश्विक सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *