Breaking News

शौचक्रिया के लिए उठा युवक नींद में छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल

 

फतेहपुर। मलवा थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव में युवक अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह रांत में शौचक्रिया के लिए नींद में उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसको इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हिम्मत खेड़ा गांव निवासी राम सजीवन का 28 वर्षीय पुत्र कुलदीप कुमार बीती रात अपने घर की छत पर सो रहा था। तभी वह नींद में शौचक्रिया के लिए उठा और छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो घर में हड़कम्प मच गया। तुरंत परिजनों ने फोन कर घटना की सूचना सरकारी एंबुलेंस को दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची है एंबुलेंस ने घायल अवस्था में उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं।

About NW-Editor

Check Also

खागा तहसील सभागार में प्री मेगा शिविर आयोजित

– प्री मेगा शिविर में भाग लेते सचिव अन्य। फतेहपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *