Breaking News

अनियंत्रित स्कूटी गिरने से चालक गंभीर रूप से घायल

 

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में अचानक स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया हादसे की जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और इलाज के लिए उसको अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के कृष्ण बिहारी नगर मोहल्ला निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार का 24 वर्षीय पुत्र दक्षराज स्कूटी पर सवार होकर घर से किसी काम के लिए निकला था। जब वह कोतवाली क्षेत्र के शादीपुर मोहल्ले में पहुंचा तभी रोड पर पड़ी मोरंग में उसकी स्कूटी फिसल कर गिर गई। जिससे चालक दक्षराज गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी उसके परिजनों को हुई तो तुरंत परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था उसको इलाज के लिए अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। वही जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर भर्ती कर उसका इलाज कर रहे हैं

About NW-Editor

Check Also

शराब की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

फतेहपुर। चांदपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौहरारी में मंगलवार की देर शाम 28 वर्षीय युवक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *