Breaking News

हिंदू किशोरी को अगवा करने वाला युवक कानपुर से गिरफ्तार

 

फतेहपुर। किशोरी को अगवा करने वाले मुस्लिम युवक को कोतवाली पुलिस ने कानपुर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की है। कोतवाल तारकेष्वर राय ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली हिन्दू किशोरी को कृष्ण बिहारी नगर का रहने वाला तासुब शुक्रवार को अगवा कर ले गया था। मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। उपनिरीक्षक अनुज यादव और उनकी टीम ने शनिवार को आरोपी युवक को कानपुर से गिरफ्तार करते हुए किशोरी को सकुशल बरामद किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में रेलवे लाइन पर मिला 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान कराने में जुटी पुलिस

फतेहपुर। रेलवे ट्रैक पर मंगलवार शाम एक अज्ञात व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *