Breaking News

नाबालिग अपहरण कांड में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपी आकाश साहू गिरफ्तार

फतेहपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राधानगर पुलिस को सफलता मिली है। नाबालिग के अपहरण और पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस टीम अपहृत नाबालिग को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप चुकी थी।

राधानगर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 153/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 64(1) बीएनएस एवं 5/6 पॉक्सो एक्ट में वांछित आरोपी आकाश साहू पुत्र अशोक साहू, निवासी अंबेडकर नगर, थाना राधानगर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर लाल श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक गुलाब चंद्र मौर्य, महिला कांस्टेबल वर्षा यादव और आरक्षी प्रवीण उपाध्याय शामिल रहे।

About NW-Editor

Check Also

35 हजार बच्चों ने कागज पर उकेरा ‘सपनों का भारत’, किसी ने स्मार्ट क्लास तो किसी ने दिखाई विकास की तस्वीर

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर रविवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *