Breaking News

जहानाबाद में पुलिस की घेराबंदी, अवैध तमंचे और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

फतेहपुर। जहानाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध असलहा लेकर स्विफ्ट कार से घूम रहे एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी भागने की कोशिश भी नहीं कर सका। उसके कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन, 250 रुपये नकद तथा स्विफ्ट कार बरामद हुई।

पुलिस के मुताबिक जिलेभर में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जहानाबाद थाना पुलिस संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सीके पब्लिक स्कूल चौराहे के पास एक संदिग्ध स्विफ्ट कार खड़ी है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। पुलिस को देखकर कार में बैठा युवक भागने लगा, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मुस्ताक अहमद पुत्र मोहब अली, निवासी मांझपुर, थाना मलवां बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से .315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और 250 रुपये नकद बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना जहानाबाद में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक मुकदमा दर्ज है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विकास कन्नौजिया, आरक्षी निशांत मिश्रा, आरक्षी कृष्ण कुमार तथा आरक्षी शक्ति प्रकाश की अहम भूमिका रही।

About NW-Editor

Check Also

35 हजार बच्चों ने कागज पर उकेरा ‘सपनों का भारत’, किसी ने स्मार्ट क्लास तो किसी ने दिखाई विकास की तस्वीर

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर रविवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *