Breaking News

फतेहपुर आईटीआई में युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका, 10 अगस्त को शिक्षुता मेले का आयोजन

फतेहपुर। युवाओं को रोजगार और प्रशिक्षण के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेला आयोजित किया जाएगा।

प्रधानाचार्य ने बताया कि रोजगारपरक आयोजन में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के साथ-साथ अंतिम वर्ष की परीक्षा दे रहे प्रशिक्षु भी अपनी अंतिम शैक्षिक योग्यता के आधार पर प्रतिभाग कर सकेंगे। मेले का उद्देश्य युवाओं को विभिन्न उद्योगों में अप्रेंटिसशिप (शिक्षुता) के माध्यम से व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को आवश्यक शैक्षिक अभिलेख एवं प्रमाण-पत्र साथ लेकर आने की सलाह दी गई है। आईटीआई प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय शिक्षुता मेले में भाग लेकर रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसरों का लाभ उठाने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

35 हजार बच्चों ने कागज पर उकेरा ‘सपनों का भारत’, किसी ने स्मार्ट क्लास तो किसी ने दिखाई विकास की तस्वीर

फतेहपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘मेरे सपनों का भारत’ थीम पर रविवार को जनपद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *