Breaking News

दिव्यांगजन सशक्तीकरण में उत्कृष्ट योगदान पर मिलेगा राज्य स्तरीय सम्मान, 31 अगस्त तक करें आवेदन

फतेहपुर। विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों, संस्थाओं, खिलाड़ियों, अधिकारियों और नियोक्ताओं को दिए जाने वाले राज्य स्तरीय पुरस्कारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 31 अगस्त तक अपने आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के निर्देशों के क्रम में राज्य स्तरीय पुरस्कार नियमावली-2017 के तहत आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन पुरस्कारों का उद्देश्य दिव्यांगजन सशक्तीकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को सम्मानित करना है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष 12 विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। पुरस्कारों से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन पत्र का प्रारूप विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कक्ष संख्या-24, विकास भवन में 31 अगस्त तक जमा किए जा सकते हैं।

विभाग ने पात्र अभ्यर्थियों एवं संस्थाओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

About NW-Editor

Check Also

स्कूल भेजकर घर लौटी शिक्षिका, कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर स्थित एक मैरिज हॉल संचालक की बहू ने फांसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *