Breaking News

**फतेहपुर में हादसा: दीवार तोड़ते वक्त छज्जा गिरा, युवक गंभीर रूप से घायल—जिला अस्पताल में भर्ती**

फतेहपुर। मंगलवार को विवेक कुमार (30) नामक युवक अपने घर की दीवार तोड़ते समय छत का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया।

ललौली थाना क्षेत्र के मूत्तौर निवासी विवेक कुमार पुत्र चुनका (30) अपने घर की पुरानी दीवार तोड़ रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का छज्जा टूटकर नीचे गिर गया, जिससे विवेक उसके नीचे दब गए और गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

हादसे के तुरंत बाद, परिजनों ने 108 एंबुलेंस की मदद से विवेक को तत्काल फतेहपुर के जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया है।

जिला अस्पताल पहुंचे विवेक के दोस्त शमीम ने बताया कि विवेक पुरानी दीवार तोड़ रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। डॉक्टरों के अनुसार, युवक को गंभीर चोटें आई हैं, लेकिन उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उपचार जारी है। घटना के बाद से परिजन और परिचित अस्पताल में मौजूद हैं।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में किसान पंचायत में उठीं बिजली, पानी और सड़क की समस्याएं, सैकड़ों किसान रहे मौजूद

सुल्तानपुर घोष/फ़तेहपुर। ऐरायां विकास खंड के दुर्गा का पुरवा मजरे इजुरा खुर्द गांव में बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *