Breaking News

रानी कॉलोनी में गंदे पानी का जमाव बना मुसीबत, जलनिकासी व्यवस्था सुधारने की उठी मांग

फतेहपुर। शहर के रानी कॉलोनी पूर्वी में जलनिकासी की समस्या ने मोहल्लेवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अंबेडकर के बगल और पीछे स्थित मोहल्ले में नालियों का गंदा पानी सड़क पर भरा रहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। समस्या से परेशान मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर जल्द निस्तारण की मांग की है।

मोहल्लेवासियों ने अपने शिकायती पत्र में बताया कि मोहल्ले में कटर स्टोन से बना खड़ंजा दोनों ओर से क्षतिग्रस्त हो चुका है। इसके साथ ही नालियों के पानी की निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण गंदा पानी पूरी सड़क पर भरा रहता है। जलभराव के चलते लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

लोगों का कहना है कि सड़क पर जमा गंदे पानी से गंदगी और दुर्गंध फैल रही है। इससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के कारण मोहल्लेवासी परेशान हैं।

मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि समस्या को गंभीरता से लेते हुए मौके की जांच कराई जाए। साथ ही क्षतिग्रस्त खड़ंजे की मरम्मत और नालियों के पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था कराकर जलभराव से निजात दिलाई जाए।

इस मौके पर उदयभान, रामेश्वर सिंह, राकेश कुमार, विनोद मौर्य, अंकित मौर्य, स्वराज, दिलीप कुमार, गणेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह, शिवम कुमार मौर्य, सीमा राजपूत, दयाराम राजपूत, अर्चना देवी, रविशंकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में पूर्व सैनिकों की समस्याओं पर होगी सुनवाई, 30 नवंबर को जिलाधिकारी करेंगे समाधान

फतेहपुर। भूतपूर्व सैनिकों, युद्ध वीरांगनाओं और उनके आश्रितों की समस्याओं के निस्तारण के लिए 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *