फतेहपुर। आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग के नेतृत्व में जिला प्रशासन संग फूलों की होली खेली गई। इस दौरान फाग का भी आयोजन किया गया और गुझिया की मिठास के संग अबीर,गुलाल लगाकर सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी गई। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी न्यायिक धीरेंद्र प्रताप, अपर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी सुशील दुबे एवं अन्य अधिकारियों के साथ फूलों की होली खेली गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि होली पर्व आपसी भाईचारे का पर्व है। इसको हिल मिलकर मनाना चाहिए। इस दौरान फूलों की होली खेलने के बाद पुलिस अधिकारियों ने कहा की 13 मार्च को होली पर्व है और 14 मार्च को रंगों की होली खेली जाएगी। जिसमें एहतियात बरतते हुए आपसी भाईचारा को बढ़ाते हुए होली पर्व मनाये। इस अवसर पर संरक्षक सुशील मिश्रा, मनीषा गुप्ता, जिलाध्यक्ष अभिनव यादव, अनिल सिंह गौतम, हरिओम रस्तोगी, अमित शरण बाबी, युवा जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, संजय पांडे,काली शंकर श्रीवास्तव, अमित सोनी, अभिलाष गुप्ता, बबला सोनी, आजम खान, अनीस खान, राकेश सोनी, विष्णु दीक्षित, अंकित गुप्ता, आनंद गुप्ता, सरोज मौर्य, कल्पना सिंह, विनोद गौतम, डॉक्टर माधुरी साहू, देवनाथ धाकड़े, रंजना कक्कड़, अंजुम, रवि सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
