Breaking News

एसपी ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को दी विदाई

– लंबे सेवाकाल में दी गई निष्ठापूर्ण सेवाओं को सराहा
– सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों को विदाई देते एसपी।
फतेहपुर। रिजर्व पुलिस लाइन के सम्मेलन कक्ष में मंगलवार को एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। लंबे वर्षों की ईमानदार सेवा के बाद अधिवर्षता आयु पूर्ण कर पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हो रहे दो पुलिस कर्मियों को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गरिमापूर्ण विदाई दी। समारोह में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने उपनिरीक्षक कमलेश कुमार सरोज और आरक्षी राजेन्द्र प्रसाद को फूल-मालाएं पहनाकर, शॉल-घड़ी व स्मृति उपहार भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने दोनों कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उनके लंबे सेवा काल में दी गई निष्ठापूर्ण सेवाओं की सराहना की। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दोनों कर्मचारी अपने सेवाकाल में हमेशा कर्तव्यनिष्ठ और अनुशासित रहे। उनकी सेवाएं विभाग के लिए प्रेरणादायक रहेंगी। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे। यह समारोह सेवा, समर्पण और सम्मान की भावना को प्रतिबिंबित करता है, जो पुलिस विभाग की एक सुंदर परंपरा है।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *