Breaking News

होली-ईद मिलन समारोह में झलकी सामाजिक समरसता

– कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधी समां
– समारोह में भाग लेते डीएम रविन्द्र सिंह व अन्य।
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के तत्वाधान में सरदार वल्लभभाई पटेल प्रेक्षागृह में होली एवं ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलाकारों ने फूलों की होली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी, जिसने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समारोह में मुख्य रूप से जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ० अविनाश त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) सुनील कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में जिलाधिकारी ने सभी को होली एवं ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन आपसी भाईचारे और समरसता को बढ़ावा देते हैं तथा अधिकारियों और कर्मचारियों को एक मंच पर आने का अवसर प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष सुशील कुमार त्रिपाठी, प्रांतीय उपाध्यक्ष जगदीश निगम, प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय, प्रांतीय संगठन मंत्री शैलेन्द्र सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री विजय त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में संघ के अध्यक्ष सरफराज हुसैन ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर में खलासी की मौत, चालक ने कानपुर में तोड़ा दम

फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-एनएच-2 पर ट्रकों की भिड़ंत में खलासी की मौके पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *