Breaking News

थाना दिवस में एडीएम व एएसपी ने फरियादियोें की सुनी समस्याएं

खागा, फतेहपुर। तहसील के सभी थानों में थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। खागा कोतवाली परिसर में अपर जिलाधिकारी अविनाश त्रिपाठी वा अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा की अध्यक्षता में थाना दिवस संपन्न हुआ। थाना दिवस में आए हुए फरियादियों की अपर जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए निस्तारण हेतु मौके पर राजस्व वा पुलिस टीम को रवाना किया। वही अपर पुलिस अधीक्षक ने खागा पुलिस टीम को जल्द से जल्द निस्तारण हेतु दिशा निर्देश दिए। खागा कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा ने बताया कि 5 शिकायतें आई हैं, मोके पर 2 दो शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व टीम रवाना किया गया, शेष अन्य शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व को दे दिया गया है। उसी क्रम में सुल्तानपुर घोष थानाअध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि थाना दिवस मे आई हुई शिकायतों को निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व टीम रवाना किया गया है। उसी क्रम में हदगांम थानाअध्यक्ष निकेत भारद्वाज ने बताया कि थाना दिवस में आए हुए फरियादियों का निस्तारण हेतु मौके पर रवाना किया गया। उसी क्रम में खखरेरू थानाअध्यक्ष बच्चे लाल ने बताया कि थाना दिवस फरियादियों की शिकायत निस्तारण हेतु सकुशल संपन्न हुआ। उसी क्रम में धाता थानाअध्यक्ष बताया कि थाना दिवस सकुशल संपन्न हुआ। किशनपुर थाना अध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि थाना दिवस कुशल संपन्न हुआ। इस मौके पर खागा कोतवाल प्रभारी हेमंत कुमार मिश्रा, थानाअध्यक्ष निकेत भारद्वाज, थानाअध्यक्ष बच्चे लाल, थानाअध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, थानाअध्यक्ष आलोक पांडेय, किशनपुर थानाअध्यक्ष दिवाकर सिंह, एसआई सौरभ कुमार सरोज, पुलिस कस्बा इंचार्ज सत्य प्रकाश पाठक, एसआई तहसीलदार तिवारी, एसआई प्रवीन कुमार यादव, कानूनगो अरविंद सिंह, कानूनगो सचान, लेखपाल कमल ,प्रांजुल सिंह, पुलिस महिला डेस्क शिखा भारद्वाज सहित पुलिस एवं राजस्व टीम सभी थानों में मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

फतेहपुर की ग्रामीण सड़कों की होगी मरम्मत, झाड़ियों और रेनकट्स की सफाई के साथ यातायात सुरक्षा पर जोर

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *