प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम 6 बजे दिल्ली में भाजपा मुख्यालय जाएंगे। वे यहां बिहार में NDA की जीत के जश्न में शामिल होंगे। बिहार में NDA की सरकार बनना तय है। भाजपा-JDU वाले गठबंधन को दो-तिहाई से ज्यादा सीटें मिलती नजर आ रही हैं। बिहार में विधानसभा की कुल सीटें 243 हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत है। भाजपा और JDU ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा था। LJP को 29 सीटें, HAM और RLM को 6-6 सीटें दी गई थीं। भाजपा 90 सीटों पर आगे चल रही है। JDU 80, LJP 29, HAM 5 और RLM 4 सीटों पर आगे है। इसी साल 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भी पीएम मोदी पार्टी मुख्यालय पहुंचे थे। उसके पहले हरियाणा विधानसभा चुनाव, महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी भाजपा कार्यालय पहुंचे थे।

तस्वीर पटना की है। यहां पर भाजपा मुख्यालय के बाहर जश्न मनाया गया।
News Wani
