Breaking News

असरानी जी नहीं रहे: बॉलीवुड के हास्य सम्राट का 84 वर्ष की उम्र में निधन

मुंबई: भारतीय सिनेमा के हास्य अभिनय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाले वरिष्ठ अभिनेता गोवर्धन असरानी का आज मुंबई में निधन हो गया। वे 84 वर्ष के थे।

बीते कुछ दिनों से असरानी जी की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी। उन्हें श्वसन संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ सोमवार सुबह उन्होंने अंतिम साँस ली। उनके परिवार ने यह जानकारी दी कि अंतिम संस्कार मुंबई में ही, पूरी सादगी और निजता के साथ संपन्न किया गया।

अभिनय का अडिग सफर — 50 वर्षों की हँसी की विरासत

 

राजस्थान के जयपुर में 1 जनवरी 1941 को जन्मे असरानी जी ने अभिनय की शुरुआत 1960 के दशक में की थी।

हालाँकि उन्हें असली पहचान 1970 और 80 के दशक में मिली, जब उन्होंने ‘शोले’, ‘चुपके चुपके’, ‘गोलमाल’, ‘अंदाज़ अपना अपना’ जैसी फिल्मों में हास्य भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीत लिया।

फिल्म शोले का यह संवाद आज भी असरानी जी की पहचान बना हुआ है।300 से अधिक फिल्मों का हिस्सा

असरानी जी ने अपने करियर में करीब 300 से अधिक फिल्मों में काम किया। वे न केवल हास्य भूमिकाओं में बल्कि चरित्र भूमिकाओं में भी उतने ही दमदार नज़र आए। उन्होंने राजेश खन्ना, अमिताभ बच्चन से लेकर अक्षय कुमार और गोविंदा तक के साथ काम किया

 

 

 

About Rizvi Rizvi

Check Also

29-01-2026 news wani ftpp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *