Breaking News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड पर घायल डॉक्टर ने किया रेफर

नफीस जाफरी

उत्तर प्रदेश: फतेहपुर जिले के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार रोड पर गिरकर घायल हो गया। घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के तुराब अली का पुरवा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय मतीन अहमद का 55 वर्षीय पुत्र वकील अहमद बाइक पर सवार होकर किसी काम से कल्यानपुर थाना क्षेत्र जा रहा था। जब उसकी बाइक थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 बदौरी टोल प्लाजा के समीप पहुंची। तभी अज्ञात वाहन उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे वकील अहमद रोड पर गिरकर घायल हो गया घायल अवस्था मे उसको इलाज के लिए गोपालगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहीं जिला अस्पताल पहुंचते ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर घायल का इलाज कर रहे हैं।
नोट:- पूरे महीने का विज्ञापन बुक कराए कम कीमत में सम्पर्क करें। 9451548620

About NW-Editor

Check Also

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

– राज्यकर विभाग व व्यापार मंडलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक – व्यापार मंडल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *