Breaking News

स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाकर संक्रामक बीमारियों से बचें

– रेडक्रास चेयरमैन ने 335 लोगों को वितरित की दवा
– बच्चों को दवा वितरित करते रेडक्रास के कार्यकारी चेयरमैन।
फतेहपुर। इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी, आरोग्य भारती, दि होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान व डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में सोमवार प्रातः पुलिस मॉडर्न स्कूल में चिकनपॉक्स बचाव एवं हीटवेव जागरूकता महाभियान चलाया गया। कार्यक्रम का संचालन इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी चेयरमैन व कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है। भोजन करने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोना आवश्यक है। साथ ही बढ़ते तापमान और हीटवेव से बचाव के लिए घर से बाहर निकलते समय सिर पर टोपी या सूती कपड़ा रखने, पर्याप्त मात्रा में पानी व तरल पदार्थों का सेवन करने, मसालेदार भोजन तथा बाजार में खुले खाद्य पदार्थों से परहेज करने की सलाह दी। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने चिकनपॉक्स संक्रमण से बचाव एवं संक्रमण की तीव्रता कम करने में सहायक होम्योपैथिक औषधि का वितरण भी किया। इस दौरान विद्यालय के 315 छात्र-छात्राओं समेत 20 शिक्षक एवं कर्मचारियों को दवा प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्या सीमा शुक्ला ने जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर बच्चों के लिए बेहद उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों का पालन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर अध्यापक प्रीतेश श्रीवास्तव, पिंकी श्रीवास्तव, सीमा अवस्थी, दीपिका तिवारी, अजय कुमार तथा इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य सुरेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About NW-Editor

Check Also

सड़क और पेयजल की मांग को लेकर उद्योग व्यापार मंडल ने सदर विधायक से लगाई गुहार

फतेहपुर। लखनऊ रोड स्थित नई बस्ती उधननापुर (सुखदेव नगर) में सड़क निर्माण एवं पेयजल व्यवस्था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *