Breaking News

फतेहपुर में फाइलेरिया के खिलाफ जागरूकता अभियान, शिक्षकों ने लिया बीमारी मिटाने का संकल्प

फतेहपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत शिक्षकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. पीजी मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा सात से इंटरमीडिएट तक के शिक्षकों को फाइलेरिया के कारण, लक्षण, बचाव और रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई।
पीसीआई इंडिया के स्वास्थ्य विभाग से आए शुभम रस्तोगी ने बताया कि फाइलेरिया मच्छरों के काटने से फैलने वाली बीमारी है। इससे बचाव के लिए मच्छरों से सुरक्षा, साफ-सफाई और स्वास्थ्य विभाग के दिशा-निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
उन्होंने सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम के तहत पात्र व्यक्तियों को स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार निर्धारित दवाओं का सेवन करने के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में शिक्षकों से अपील की गई कि वे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक फाइलेरिया से संबंधित सही जानकारी पहुंचाएं तथा समुदाय में जागरूकता बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रम के समापन पर शुभम रस्तोगी ने सभी शिक्षकों को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूकता फैलाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ फाइलेरिया उन्मूलन अभियान में शिक्षकों और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *