Breaking News

फतेहपुर जिला अस्पताल में मरीजों को मिल रहा सहारा, डॉ. जागृति सिंह की सेवाओं की हो रही सराहना

फतेहपुर। प्रदेश की योगी सरकार की ओर से आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए संचालित योजनाओं का लाभ मरीजों तक पहुंचाने में चिकित्सकों की भूमिका अहम है। इसी क्रम में जिला अस्पताल में तैनात डॉ. जागृति सिंह द्वारा प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीजों का निःशुल्क परीक्षण एवं उपचार किए जाने की चर्चा मरीजों के बीच बनी हुई है। बताया जा रहा है कि प्रतिदिन करीब 150 से 200 मरीज उपचार के लिए उनके पास पहुंचते हैं। यहां वह मरीजों की समस्याएं सुनकर आवश्यक जांच और दवाओं के संबंध में उचित सलाह देती हैं।
गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए डॉ. जागृति सिंह की पहल विशेष रूप से मददगार साबित हो रही है। मरीजों का कहना है कि जिला अस्पताल में उन्हें बेहतर उपचार के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को समझने और आवश्यक जांच कराने में भी सहयोग मिलता है।
जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे गरीब मरीज तस्लीम उर्फ मानू ने बताया कि वह किडनी में पथरी की समस्या से परेशान थे। उन्होंने डॉ. जागृति सिंह से उपचार कराया। उनके अनुसार, डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं के सेवन के बाद पथरी निकल गई। मरीज ने चिकित्सक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि सही समय पर उपचार मिलने से उन्हें काफी राहत मिली।
इसी तरह ग्राम बेंती निवासी राजेश पासवान ने बताया कि उनकी माताजी काफी समय से सिरदर्द की समस्या से परेशान थीं। कई प्रयासों के बावजूद उन्हें आराम नहीं मिल रहा था। राजेश के मुताबिक, डॉ. जागृति सिंह ने उनकी माता की समस्या को गंभीरता से लेते हुए निःशुल्क सीटी स्कैन कराया और अस्पताल परिसर से आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराईं। उपचार के बाद उनकी माता की हालत में सुधार हुआ।
थरियांव निवासी फराज अहमद ने बताया कि उन्हें सीने में दर्द की शिकायत रहती थी, जिसको लेकर वह काफी चिंतित थे। डॉ. जागृति सिंह ने उनकी जांच कराते हुए ईसीजी करवाया। जांच के बाद उन्हें बताया गया कि हृदय संबंधी गंभीर समस्या के लक्षण नहीं हैं और गैस की समस्या के कारण दर्द हो सकता है। चिकित्सकीय सलाह और उपचार से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों का कहना है कि डॉ. जागृति सिंह उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुनने के साथ ही आवश्यक जांच और उपचार के संबंध में मार्गदर्शन भी देती हैं। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की उनकी पहल को लोग सकारात्मक रूप से देख रहे हैं।
डॉ. जागृति सिंह द्वारा मरीजों के हित में किए जा रहे कार्यों को देखते हुए कुछ सामाजिक संगठनों की ओर से जल्द ही उनका सम्मान किए जाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि, सम्मान समारोह की तिथि और आयोजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *