Breaking News

फतेहपुर में दो बेटियों के भविष्य की चिंता, जमीन में पति का हिस्सा दिलाने के लिए डीएम से गुहार

फतेहपुर। हसवा विकासखंड के दानियालपुर गांव निवासी एक महिला ने अपने ससुर पर दिवंगत पति की हिस्सेदारी वाली जमीन से वंचित करने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पति की हिस्सेदारी दिलाने के साथ ही अभद्र व्यवहार और धमकी देने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।
महिला के मुताबिक, उसके पति सुरेंद्र सिंह की करीब दस वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। उसकी दो बेटियां हैं, जिनके पालन-पोषण, पढ़ाई और शादी की जिम्मेदारी उसी के कंधों पर है। आर्थिक तंगी के बीच वह मेहनत-मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण कर रही है।
पीड़िता का कहना है कि बेटियों के भविष्य और परिवार के खर्चों को पूरा करने के लिए उसने अपने ससुर जबर सिंह से खेती की जमीन में पति की हिस्सेदारी देने की मांग की थी। आरोप है कि ससुर ने उसे जमीन में हिस्सा देने से इनकार कर दिया और जमीन अपने बड़े बेटे धर्मेंद्र सिंह के नाम कर दी।
महिला ने अपने ससुर पर अभद्र व्यवहार करने और धमकाने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि पति की मृत्यु के बाद दो बेटियों की जिम्मेदारी उठाना उसके लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में जमीन में पति की हिस्सेदारी मिलना उसके परिवार के भरण-पोषण और बेटियों के भविष्य के लिए जरूरी है।
महिला ने जिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर पति की हिस्सेदारी दिलाने और उसे कथित रूप से प्रताड़ित करने वाले ससुर के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

About NW-Editor

Check Also

खेत में पानी लगाने गए 26 वर्षीय युवक की करंट लगने से दर्दनाक मौत

फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के खैरपुर गांव में शनिवार सुबह खेतों में पानी लगाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *